शराब नहीं देने पर सेल्समैन पर चलाई गोली! मऊरानीपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

झांसी जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में शराब नहीं देने को लेकर हुए विवाद में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

Updated : 27 October 2026, 7:47 PM IST
google-preferred

Jhansi: झांसी जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में शराब नहीं देने को लेकर हुए विवाद में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सेल्समैन द्वारा शराब देने से इनकार करने पर आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज की और फिर तमंचे से फायर कर दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अब मऊरानीपुर पुलिस ने नामजद आरोपी कौशलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस कार्यवाही

मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पठा ढकरवारा से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को उदम पुत्र प्यारेलाल कुशवाहा निवासी ग्राम पठा ढकरवारा ने थाना मऊरानीपुर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शराब नहीं देने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान अभियुक्तों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया।

शिकायत के आधार पर मऊरानीपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 481/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 352 और 351(3) में कौशलेन्द्र सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

मैनपुरी की गौशाला में आखिर क्या हुआ? 6 गोवंश मृत मिलने से हड़कंप, कंकाल मिलने के दावे ने बढ़ाई चिंता

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह और क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मऊरानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

कच्ची सड़क से गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2026 को मुकदमे में नामजद और वांछित अभियुक्त कौशलेन्द्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी ग्राम पठा ढकरवारा, को मधुरम रिसोर्ट के सामने जाने वाली कच्ची सड़क से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।वहीं, इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

छुट्टी के बाद हंसते-खेलते घर लौट रहे थे मासूम, महराजगंज में स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा पलटी, मची चीख-पुकार

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक साजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कुलदीप पवार, कांस्टेबल रामचरन और कांस्टेबल प्रीतम सिंह शामिल रहे।फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Location :  Jhansi

Published :  27 October 2026, 7:47 PM IST

Advertisement