3 KM तक गंगा में बहता रहा 50 साल का शख्स, सिपाही ने जान की बाजी लगाकर ऐसे बचाई जिंदगी; VIDEO वायरल

मुजफ्फरनगर में गंगा के तेज बहाव में डूब रहे 50 वर्षीय व्यक्ति के लिए पुलिसकर्मी देवदूत बनकर सामने आए। पारिवारिक कलह के बाद गंगा में छलांग लगाने वाला व्यक्ति करीब तीन किलोमीटर तक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। सिपाही राजकुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना गंगा में छलांग लगाई और सब इंस्पेक्टर जोगिंदर ढिल्लो व सिपाही कपिल की मदद से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 21 August 2026, 8:16 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में गंगा के तेज बहाव के बीच पुलिसकर्मियों ने ऐसा साहस दिखाया, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है। पारिवारिक कलह से परेशान 50 वर्षीय व्यक्ति ने गंगा में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी के साथ करीब तीन किलोमीटर दूर तक बह गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति की तलाश शुरू की।

तीन किलोमीटर तक बह गया था व्यक्ति

बताया जा रहा है कि चांदपुर, बिजनौर निवासी करीब 50 वर्षीय भूरा सिंह पारिवारिक विवाद के चलते शुक्रवार को गंगा बैराज क्षेत्र में पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में छलांग लगाते ही वह तेज बहाव में फंस गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि वह बहते हुए करीब तीन किलोमीटर दूर तक पहुंच गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सिपाही राजकुमार ने लगा दी जान की बाजी

रेस्क्यू के दौरान सिपाही राजकुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर जोगिंदर ढिल्लो और सिपाही कपिल ने भी रेस्क्यू में उनका साथ दिया। रस्सी की मदद से पुलिसकर्मियों ने तेज बहाव के बीच भूरा सिंह तक पहुंचने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी उस व्यक्ति तक पहुंचने में सफल रहे।

मुजफ्फरनगर में गायों के दुश्मनों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी को लगी गोली और 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

मोबाइल कैमरे में कैद हुआ पूरा रेस्क्यू

इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा तेज बहाव के बीच व्यक्ति को बचाने की कोशिश दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिसकर्मियों के साहस और तत्परता की तारीफ कर रहे हैं।

परिजनों को सौंपा गया व्यक्ति

रेस्क्यू के बाद पुलिस ने भूरा सिंह के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते भूरा सिंह ने यह कदम उठाया था। हालांकि पुलिस की तत्परता के चलते समय रहते उनकी जान बचा ली गई।

मुजफ्फरनगर के जज रवि कुमार दिवाकर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 8 महीने में 22 दोषियों को सुनाई सजा-ए-मौत

पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत करने का ऐलान

इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी मिलने के बाद मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार ने तीनों पुलिसकर्मियों की सराहना की है। एसएसपी ने बताया कि करीब 50 वर्षीय भूरा सिंह चांदपुर, बिजनौर के रहने वाले हैं। पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने गंगा बैराज से छलांग लगा दी थी। एसएसपी के मुताबिक उस समय गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ था और नदी तेज उफान पर थी। इसके बावजूद सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह ढिल्लो, सिपाही राजकुमार और सिपाही कपिल ने करीब तीन किलोमीटर तक बहते पानी में रेस्क्यू कर व्यक्ति की जान बचाई।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  21 August 2026, 8:15 PM IST

Advertisement