Amethi News: शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कांवरियों ने किया ये बड़ा काम

सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जामो के श्री शंकर बूढ़े बाबा मंदिर में बड़ी संख्या में कांवरिया जलाभिषेक करने के लिए आ रहे हैं।

Updated : 21 July 2025, 2:43 PM IST
google-preferred

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी से खबर सामने आई है। यहां सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जामो के श्री शंकर बूढ़े बाबा मंदिर में बड़ी संख्या में कांवरिया जलाभिषेक करने के लिए आ रहे हैं। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि इस शिवलिंग पर जो भी लगातार पांच सोमवार जलाभिषेक करता है उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति और मनवांछित फल मिलता है। इस मंदिर की स्थापना जामवंत ने की थी।

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: रनवे पर फिसला एअर इंडिया का विमान, फटे तीनों टायर

मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक

दरसअल, आज सावन का दूसरा सोमवार है और आज बड़ी संख्या में कांवरिया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं।जामो कस्बे में स्थित प्रसिद्ध मंदिर श्री बूढ़े बाबा शंकर मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने आ रहे हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में लगातार पांच सोमवार जलाभिषेक करने पर पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है और मनवांछित फल मिलता है।

सावन में भक्ति का अनोखा रंग: कांवड़ यात्रा में ‘बेबी भोलेनाथ’ ने दिए दर्शन, एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुए भक्त

कुछ मांग ले तो उसकी मनोकामना अवश्य पूरी

बताया जाता है कि इस मंदिर की स्थापना जामवंत ने की थी।कई बार इस मंदिर पर मुस्लिम आक्रांताओं ने हमला भी किया लेकिन मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।कहा जाता है कि शिवलिंग अगर खंडित भी हो जाता है तो तुरंत ही वह अपना पुराना आकर और स्वरूप ले लेता है। पूरे जामो कस्बे में इसकी एक अलौकिक महत्व है। सावन के अलावा अन्य महीना में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने बूढ़े बाबा शंकर मंदिर आते हैं।मंदिर में जलाभिषेक करने आए कांवरियों की माने तो मंदिर की महत्वा इतनी है कि अगर एक बार कोई सच्चे मन से भगवान से कुछ मांग ले तो उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है और कोई भी यहां से खाली हाथ नहीं जाता है।

कांवड़ मेला 2025: लक्सर रेलवे स्टेशन पर झगड़ा कर रहे छह युवक गिरफ्तार, जीआरपी की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी

 

Location : 
  • Amethi

Published : 
  • 21 July 2025, 2:43 PM IST