UP Crime: दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई ये गुहार

मैनपुरी जनपद में एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 18 May 2026, 3:06 PM IST
google-preferred

Mainpuri:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरी खबर?

पीड़िता रश्मि उर्फ पूनम पुत्री विश्राम सिंह, हाल निवासी ग्राम भांवत थाना एलाऊ जिला मैनपुरी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में संदीप निवासी राधाकृष्ण कॉलोनी आम कुआं, पोस्ट कलाल खेरिया थाना ताजगंज जिला आगरा के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही पति संदीप, ससुर राजेन्द्र कुमार और सास बीना देवी द्वारा कार और नकदी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

Bakrid 2026: भारत में 28 मई को होगी ईद-उल-अज़हा, जानें नमाज़, कुर्बानी का समय और इसका खास महत्व

दहेज की मांग

पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ कई बार मारपीट की गई। उसने बताया कि उसका एक छोटा बेटा और बेटी भी हैं। पीड़िता के अनुसार 16 मई 2026 को उसके साथ फिर मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि पति संदीप और अन्य ससुरालीजन उसे जबरन वाहन में बैठाकर मैनपुरी की ओर ले आए और रास्ते में उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चलते वाहन से उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

Agra News: लॉकर की डुप्लीकेट चाबियां, 2 लाख का गोल्ड लोन और एक स्पाई कैमरा; आगरा के इस मामा की पूरी कहानी

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना के बाद राहगीरों की मदद से पीड़िता अपने मायके पहुंची। पीड़िता का कहना है कि उसने थाना एलाऊ पुलिस से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को शिकायती पत्र देकर मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों संदीप, राजेन्द्र कुमार तथा बीना देवी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Location :  Mainpuri

Published :  18 May 2026, 3:06 PM IST

Advertisement