नोएडा की कंपनी से डाटा चुराकर ‘सरकार’ ने बनाया सेक्सवर्धक दवा बेचने वाला गैंग, मेरठ तक फैला था जाल

नोएडा की एक ऑनलाइन दवा कंपनी का डेटा चुराकर साइबर ठगों ने सेक्सवर्धक दवा भेजने के नाम पर करोड़ों का फर्जी नेटवर्क खड़ा कर दिया। आरोपी एक साल तक देश के कई राज्यों में लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाते रहे।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 May 2026, 3:08 PM IST
google-preferred

Noida: ऑनलाइन दवा मंगाने वालों का निजी डेटा चुराकर साइबर ठगों ने ऐसा नेटवर्क तैयार किया, जिसने देशभर में सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बना लिया। मामला तब खुला जब कई राज्यों से लगातार शिकायतें सामने आने लगीं। जांच में पता चला कि नोएडा की एक ऑनलाइन दवा कंपनी का पूर्व कर्मचारी अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्सवर्धक दवा भेजने के नाम पर लोगों से पैसे ठग रहा था। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने करीब एक साल में 50 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर डाली।

कंपनी छोड़ने के बाद शुरू किया ठगी का खेल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सरकार पहले Noida सेक्टर-62 स्थित एक ऑनलाइन दवा सप्लाई कंपनी में काम करता था। नौकरी छोड़ने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी का पूरा नेटवर्क तैयार किया। आरोप है कि कंपनी में काम करने वाले उसके सहयोगी मुन्ना कुमार शाह ने ऑनलाइन सेक्सवर्धक दवा मंगाने वाले ग्राहकों का डेटा उसे उपलब्ध कराया। हर रोज करीब चार हजार ग्राहकों की जानकारी संजय सरकार तक पहुंचाई जाती थी, जिसके बदले मुन्ना को 2500 रुपये प्रतिदिन दिए जाते थे।

सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर वासियों को दिया तोहफा, घंटों का जाम अब मिनटों में होगा खत्म

QR कोड भेजकर खाते में मंगाते थे पैसे

डेटा मिलने के बाद आरोपी अलग-अलग राज्यों के लोगों से संपर्क करते थे और खुद को दवा कंपनी का प्रतिनिधि बताकर सेक्सवर्धक दवा भेजने का झांसा देते थे। इसके बाद ग्राहकों को क्यूआर कोड भेजकर अपने बैंक खातों में भुगतान मंगा लेते थे। पैसा आते ही आरोपी मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देते थे और दवा कभी नहीं भेजी जाती थी। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत दस राज्यों के लोगों को निशाना बनाया।

गोरखपुर में पति ने किया सुसाइड तो जेल पहुंची बहुरानी, आखिर क्या था मौत का असली कारण?

37 शिकायतों से खुला पूरा खेल

यह मामला तब सामने आया जब इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के प्रतिबिंब पोर्टल पर लगातार शिकायतें दर्ज होने लगीं। दस राज्यों के कम से कम 37 लोगों ने इस गिरोह के खिलाफ शिकायत की थी। कई पीड़ितों ने जब दवा की डिलीवरी नहीं मिलने पर असली कंपनी से संपर्क किया, तब पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। कंपनी ने ग्राहकों को बताया कि उनके नाम पर कोई भुगतान नहीं आया है।

चार आरोपी गिरफ्तार, भारी सामान बरामद

साइबर सेल और हस्तिनापुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संजय सरकार, मोहित सरकार, सुब्रमण्यम यामलवलसा और हर्ष सरकार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन, दस सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, 20 हजार से ज्यादा नकदी, एक बाइक और एयरटेल वाई-फाई डिवाइस बरामद किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने कुल कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया।

Location :  Noida

Published :  17 May 2026, 3:08 PM IST

Advertisement