हिंदी
महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती (Img: Dynamite News)
Sonbhadra: सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुआ मामूली विवाद उस समय बेहद गंभीर हो गया, जब एक विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर दी। आधी रात बंद कमरे में जो हुआ, उसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। लेकिन ठीक उसी वक्त डायल 112 पुलिस की तत्परता और बहादुरी ने एक बड़ा हादसा टाल दिया।
घटना चोपन थाना क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट नगर पंचायत कॉलोनी की है, जहां अम्मा टोला निवासी 24 वर्षीय छोटी देवी अपने पति अनिल कुमार के साथ किराए के मकान में रहती थीं। बताया जा रहा है कि देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज होकर महिला कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
रात करीब 2 बजकर 33 मिनट पर डायल 112 पीआरबी 1071 को सूचना मिली कि एक महिला आत्मघाती कदम उठाने जा रही है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल नागेंद्र पटेल और कांस्टेबल सुनील कुमार बिना देर किए मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने पहले दरवाजा खुलवाने और महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजन भी लगातार आवाज लगाते रहे, मगर महिला ने दरवाजा नहीं खोला।
Basti: सुबह-सुबह रेलवे ट्रैक पर दिखा ऐसा मंजर कि दहल गए लोग! आखिर कौन था वो शख्स?
इसी दौरान पुलिस और परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो सभी के होश उड़ गए। महिला पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या करने की तैयारी कर रही थी। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, वह फंदे पर झूल गई। यह दृश्य देखते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कमरे का दरवाजा लोहे का होने के कारण उसे तुरंत तोड़ पाना संभव नहीं था। ऐसे में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बड़ा फैसला लिया।
हेड कांस्टेबल नागेंद्र पटेल और कांस्टेबल सुनील कुमार ने कमरे की बगल वाली लोहे की खिड़की तोड़ दी। इसके बाद पुलिस और परिजनों की मदद से अंदर पहुंचकर महिला को तुरंत नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि उस वक्त महिला की सांसें लगभग थम चुकी थीं। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही हल्की सीपीआर देकर उसकी सांसें वापस चलाने की कोशिश की, जिसमें उन्हें सफलता मिली।
महिला को तुरंत पीआरबी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बस्ती में घेराबंदी देखते ही गोवंश तस्कर ने निकाला तमंचा, फिर चली गोलियां, जवाबी कार्रवाई में…
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डायल 112 पुलिस की तेजी, सूझबूझ और बहादुरी की जमकर सराहना हो रही है। परिजनों ने भी पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि अगर पुलिस कुछ मिनट देर से पहुंचती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Location : Sonbhadra
Published : 17 May 2026, 3:06 PM IST