UP Crime: नाबालिग प्रेमिका की मौत से मचा हड़कंप, सामने आई चौंकाने वाली वजह

नपद बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सगराय में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद लड़की ने फांसी लगाई।

Updated : 17 May 2026, 3:50 PM IST
google-preferred

Budaun News: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सगराय में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद उसने यह कदम उठाया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, गांव सगराय निवासी केहर सिंह शनिवार दोपहर अपने परिवार के साथ संभल जिले के बहजोई स्थित मझोला में अपनी बड़ी बेटी के बेटे के जन्मदिन समारोह में गए हुए थे। घर पर 17 वर्षीय बेटी पूजा अकेली थी।

ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़कर पूछताछ शुरू की

आरोप है कि पूजा ने इसी दौरान अपने प्रेमी, जो गौंटिया बनगवां थाना कुंवरगांव का निवासी बताया जा रहा है, को फोन कर घर बुला लिया। रात भर दोनों घर में मौजूद रहे।रविवार सुबह करीब 4 बजे पूजा के दादा-दादी जब उसे देखने कमरे में पहुंचे तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी और मारपीट की बात भी सामने आ रही है।

सूरज बेकाबू, बिजली ‘गुमशुदा’: UP में करोड़ों फूंक कर भी नहीं आ रही लाइट, कहीं 17 दिन से अंधेरा तो कहीं रात में हाहाकार!

फांसी लगाकर आत्महत्या

इसी दौरान पूजा दूसरे कमरे में चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है, वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गोरखपुर में पति ने किया सुसाइड तो जेल पहुंची बहुरानी, आखिर क्या था मौत का असली कारण?

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रेमी से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। नाबालिग की उम्र को देखते हुए पुलिस पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं पर भी कानूनी राय ले रही है।

Location :  Budaun

Published :  17 May 2026, 3:05 PM IST

Related News

Advertisement