ये कैसी मोहब्बत: भैया हुआ बहन के प्यार में पागल, करना चाहता था शादी, लड़की ने किया मना तो काट दिए दोनों स्तन

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने 17 वर्षीय लड़की के साथ ऐसा कांड किया, जिससे उसकी पूरी लाइफ बर्बाद हो गई। हो सकता है कि कभी लड़की की शादी भी ना हो। इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि इतने बड़े कांड को सिर्फ मारपीट में तब्दील पुलिस ने किया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 May 2026, 3:21 PM IST
google-preferred

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एकतरफा प्यार का खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहां एक सिरफिरे युवक ने 17 साल की लड़की के साथ ऐसी दरिंदगी की, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव के ही रहने वाले अतुल नाम के युवक ने लड़की को जबरन अगवा किया, सुनसान जगह पर ले जाकर पेड़ से बांध दिया और शादी का दबाव बनाने लगा। जब लड़की ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने बेरहमी से उसकी पिटाई की। उसके बाद दोनों स्तन को दांत से काट दिया।

पीड़िता के मुताबिक, वह दिल्ली में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर बैग बनाने का काम करती है। कुछ दिन पहले वह अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गांव आई थी। 11 मई की रात तेल पूजन कार्यक्रम के बाद वह घर लौट रही थी। तभी गांव के ही रहने वाले अतुल ने रास्ते में उसे पकड़ लिया। लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसका मुंह दबाया और जबरदस्ती सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने उसे पेड़ से बांध दिया और लगातार शादी के लिए दबाव बनाने लगा।

"आप मेरे भैया लगते हो"

पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी को समझाने की कोशिश की कि वह रिश्ते में उसका भाई लगता है और उसे भइया कहती है, लेकिन आरोपी नहीं माना। लड़की के मुताबिक, आरोपी लगातार उसे लात-घूसों से पीटता रहा और बार-बार पूछता रहा कि वह उससे शादी करेगी या नहीं। जब उसने मना किया तो आरोपी और ज्यादा हिंसक हो गया। पीड़िता ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपी ने लड़की के दोनों स्तन को दांतों से काट दिया। जिसकी वजह से वह दर्द से बेहोश हो गई और आरोपी उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गया।

रातभर थाने-चौकी भटकता रहा परिवार

होश आने के बाद लड़की किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां का आरोप है कि वे बेटी को लेकर रातभर अलग-अलग चौकियों और थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन शुरुआत में किसी ने गंभीरता से मामला नहीं सुना। बाद में सिर्फ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया। परिवार का कहना है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, जबकि लड़की की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

पहले से परेशान कर रहा था आरोपी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। वह रास्ता रोककर शादी का दबाव बनाता था और छींटाकशी करता था। गांववालों के मुताबिक आरोपी अतुल डीजे चलाने का काम करता है और इलाके में ‘अतुल डीजे’ के नाम से जाना जाता है। वहीं पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है और वह आर्थिक तंगी के बीच दिल्ली में काम कर परिवार की मदद करती है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

पुलिस का इस मामले में कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Location :  Hardoi

Published :  17 May 2026, 3:21 PM IST

Advertisement