जमीन के लालच में सौतेले भाइयों ने बहन को जिंदा जलाया, बहराइच से दिल दहला देने वाला मामला

बहराइच के नूरुद्दीनचक में जमीन विवाद में एक महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने सौतेले भाइयों पर आग लगाने का आरोप लगाया है, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हालांकि, पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 May 2026, 2:43 PM IST
google-preferred

Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनचक मोहल्ले में एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में घर के भीतर काम कर रही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पति ने अपने सौतेले भाई और दो अन्य लोगों पर जमीन के पुराने विवाद में पेट्रोल डालकर घर फूंकने और पत्नी को जिंदा जलाने का सीधा आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब पुलिस को जांच में मामला संदिग्ध लगा। अब सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के जरिए इस पूरी घटना का राजफाश करने की तैयारी है।

सुबह-सुबह भड़की आग

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनचक मोहल्ले की है। यहां रहने वाले राजीव ने बताया कि सुबह करीब छह बजे वह अपने घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे, जबकि उनकी पत्नी चंदा घर के भीतर कामकाज में व्यस्त थीं। राजीव का आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग अचानक वहां पहुंचे और उन्होंने सोची-समझी साजिश के तहत मकान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद चंदा को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। चीख-पुकार मचने पर जुटे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसी महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

जमीन विवाद में सौतेले भाई ने रची साजिश

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष (SO) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला चंदा का बयान दर्ज किया। अपने बयान में महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका अपने सौतेले भाई मोहम्मद सफी, शमी और आश्मी के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। महिला का दावा है कि इसी रंजिश के चलते उसके सौतेले भाई और सहयोगियों ने मिलकर उसके घर को आग के हवाले किया, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई।

Basti: सुबह-सुबह रेलवे ट्रैक पर दिखा ऐसा मंजर कि दहल गए लोग! आखिर कौन था वो शख्स?

पुलिस को मामला लगा संदिग्ध

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह मामला पूरी तरह साफ नजर नहीं आ रहा है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, प्रथम दृष्टया पूरी घटना बेहद संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की सच्चाई जानने के लिए जब पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया, तो कहानी में एक नया मोड़ आ गया।

बस्ती में घेराबंदी देखते ही गोवंश तस्कर ने निकाला तमंचा, फिर चली गोलियां, जवाबी कार्रवाई में…

वीडियो फुटेज में बाइक सवार को भगाती दिखी महिला

पुलिस को जांच के दौरान एक ऐसा वीडियो फुटेज हाथ लगा है जिसने इस पूरे मामले को पेचीदा बना दिया है। एसओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आग की चपेट में आई झुलस रही महिला खुद वहां मौजूद एक बाइक सवार को जबरन वहां से भगाने का प्रयास कर रही है। महिला का यह व्यवहार पुलिस के गले नहीं उतर रहा है कि आखिर वह खुद जलते हुए किसी को वहां से क्यों छिपाना या भगाना चाह रही थी? पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और वैज्ञानिक साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच के आधार पर बहुत जल्द इस पूरी घटना का सच सबके सामने ला दिया जाएगा।

Location :  Bahraich

Published :  17 May 2026, 2:43 PM IST

Advertisement