गोरखपुर में पति ने किया सुसाइड तो जेल पहुंची बहुरानी, आखिर क्या था मौत का असली कारण?

गोरखपुर के AIIMS Police Station क्षेत्र में आत्महत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक युवक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पत्नी द्वारा लगातार मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना दिए जाने से परेशान होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 May 2026, 2:44 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: गोरखपुर में आत्महत्या के एक सनसनीखेज मामले ने नया मोड़ ले लिया है। Uttar Pradesh Police ने इस मामले में मृतक युवक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि युवक लंबे समय से मानसिक और आर्थिक तनाव में था और घरेलू विवादों से परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि इलाके में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

14 मई को युवक ने की थी आत्महत्या

पुलिस के मुताबिक यह मामला 14 मई 2026 का है, जब थाना एम्स क्षेत्र में रहने वाले युवक ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि युवक की पत्नी अर्पिता यादव उर्फ ऊषा उसे लगातार प्रताड़ित कर रही थी। मृतक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आए दिन घर में विवाद होता था और युवक मानसिक रूप से टूट चुका था। परिजनों का कहना था कि यह सिर्फ आत्महत्या नहीं बल्कि लगातार प्रताड़ना का नतीजा है।

जांच के बाद पुलिस ने पत्नी को दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना एम्स पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मुकदमा संख्या 123/2026 के तहत धारा 108 बीएनएस में केस दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने परिवार के लोगों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए। साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी अर्पिता यादव उर्फ ऊषा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कुशीनगर की रहने वाली है आरोपी महिला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान अर्पिता यादव उर्फ ऊषा पुत्री हरिशंकर यादव निवासी सोहग थाना तुर्कपट्टी जनपद Kushinagar के रूप में हुई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि युवक पर किस तरह का मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  17 May 2026, 2:44 PM IST

Advertisement