कानपुर में मूर्ति विवाद ने पकड़ा तूल : सपा MLA अमिताभ बाजपेई खून से लिखा- ‘मूर्ति कब लगेगी’

कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने नयागंज मेट्रो स्टेशन पर हटाई गई गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति को लेकर अपने खून से पत्र लिखकर अनोखा विरोध किया। उन्होंने सरकार से पूछा कि मूर्ति कब तक लगेगी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 17 May 2026, 3:27 PM IST
google-preferred

Kanpur : कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई (MLA Amitabh Bajpai) ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। नयागंज मेट्रो स्टेशन के निर्माण के दौरान हटाई गई गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति अब तक वापस न लगाए जाने पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए अपने खून से पत्र लिख दिया। इस पत्र में उन्होंने पूछा है कि “मूर्ति कहा है कब लगेगी?”

कपड़े और चप्पल त्यागकर किया प्रदर्शन

विरोध के दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि लंबे समय से मांग की जा रही है कि हटाई गई मूर्ति को फिर से स्थापित किया जाए। अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

नयागंज मेट्रो स्टेशन से जुड़ा मामला

यह पूरा विवाद नयागंज मेट्रो स्टेशन के पास निर्माण कार्य से जुड़ा है। जहां काम के दौरान गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति हटाई गई थी। स्थानीय लोगों और विधायक की मांग है कि मूर्ति को उसी स्थान पर दोबारा स्थापित किया जाए। जिससे ऐतिहासिक धरोहर का सम्मान बना रहे।

Location :  Kanpur

Published :  17 May 2026, 3:27 PM IST

Advertisement