रामपुर में एनआईए की आतंकी के परिवार से घंटों पूछताछ, करीबी दोस्त मुकीम पर भी शिंकजा

आतंकी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंची। एजेंसी ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर फैजान सलमानी तथा उसके दोस्त मुकीम के घर पर जांच-पड़ताल की और परिजनों से पूछताछ की।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 17 May 2026, 2:04 PM IST
google-preferred

Rampur: गुजरात के अहमदाबाद में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंची। एजेंसी ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर फैजान सलमानी तथा उसके दोस्त मुकीम के घर पर जांच-पड़ताल की और परिजनों से पूछताछ की।

फैजान के घर की गई तलाशी

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एनआईए की टीम फैजान सलमानी के घर पहुंची। टीम ने घर के हर हिस्से की तलाशी ली और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई।

अधिकारियों ने फैजान के पिता शकील अहमद सलमानी से कई घंटों तक पूछताछ की। साथ ही उनके मोबाइल फोन की जांच की गई और घर में रखा एक कीपैड मोबाइल फोन टीम अपने साथ ले गई।

शादी समारोह में गए थे फैजान के पिता

परिजनों ने बताया कि फैजान के पिता शकील अहमद सलमानी छापेमारी के समय एक शादी समारोह में खाना बनाने गए हुए थे। बाद में एनआईए टीम ने उन्हें अहमदाबाद पहुंचने के निर्देश दिए। परिवार के मुताबिक, पति-पत्नी एक ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि शकील अहमद ईद से पहले बेटे फैजान से जेल में मिलने गए थे।

दोस्त मुकीम के घर भी पहुंची टीम

एनआईए के कुछ अधिकारी मेन रोड स्थित मुन्ना के घर भी पहुंचे, जहां उन्होंने 17 वर्षीय मुकीम के बारे में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि मुकीम फैजान का करीबी दोस्त है।

टीम ने दोनों युवकों के परिवार वालों से पूछताछ कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र कीं।

स्थानीय प्रशासन भी रहा मौजूद

एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि एनआईए टीम के इलाके में पहुंचने की जानकारी मिली थी। टीम ने फैजान और उसके मित्र मुकीम के परिजनों से पूछताछ की है और मामले की जांच जारी है।

Location :  Rampur

Published :  17 May 2026, 2:03 PM IST

Advertisement