देवरिया में भाजपा विधायक का अनोखा स्टंट, चलती बाइक पर खड़े होकर सफर करते नजर आए सुरेंद्र चौरसिया, वीडियो वायरल
देवरिया के रामपुर कारखाना से भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक चलती बाइक पर पीछे खड़े होकर सफर करते नजर आ रहे हैं और उनके साथ अन्य लोग भी बिना हेलमेट के दिखाई दे रहे हैं।