हिंदी
हुमा कुरैशी बनारसी साड़ी में (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: अभिनेत्री हुमा कुरैशी कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचीं। बीते दिन ब्लैक वेस्टर्न आउटफिट में नजर आने के बाद आज उन्होंने बनारसी साड़ी पहनकर ट्रेडिशनल लुक में सभी का ध्यान खींचा। उनकी ये साड़ी लैवेंडर कलर की है, जिसे उन्होंने गोल्डन ब्लाउज के साथ कैरी किया।
कान फिल्म फेस्टिवल इस साल 12 मई से 23 मई तक चल रहा है। इस प्रतिष्ठित समारोह में कई भारतीय सितारे लगातार अपनी स्टाइलिश और शानदार उपस्थिति दिखा रहे हैं। हुमा कुरैशी ने भी अपनी शानदार फैशन सेंस के जरिए लोगों को प्रभावित किया।
हुमा कुरैशी कान फेस्टिवल में शुक्रवार को पहुंचीं। पहले दिन उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहनकर बॉस लेडी अवतार में नजर आईं, जिसमें उन्होंने डायमंड नेकलेस के साथ लुक को और भी शानदार बनाया। अगले दिन यानी आज उन्होंने पारंपरिक बनारसी साड़ी पहनकर ट्रेडिशनल लुक पेश किया।
हुमा की यह साड़ी न केवल खूबसूरत है बल्कि इसमें एक खास कहानी भी छिपी हुई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि यह साड़ी “बनारस के घाटों से लेकर कान फिल्म फेस्टिवल तक” की यात्रा करती प्रतीत होती है। उनका मानना है कि ऐसे बुने हुए परिधान पहनने में एक अनोखा अनुभव होता है, मानो यह साड़ी सदियों का सफर तय कर चुकी हो।
हुमा ने आगे कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा यह बात पसंद है कि इस साड़ी में दो अलग-अलग दुनिया का मेल है। एक तरफ पारंपरिक बनारसी बुनाई की पुरानी यादें हैं, तो दूसरी तरफ इसमें आधुनिक डिजाइन और motifs हैं, जो आज के समय के साथ मेल खाते हैं। उनकी नजर में इस साड़ी में एक शांत और आकर्षक अपील है, जो किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है।
Cannes Film Festival: देखिए कान्स फिल्म फेस्टिवल के अब तक के सबसे चर्चित लुक्स
हुमा ने अपने अनुभव के बारे में लिखा कि कान फिल्म फेस्टिवल में, जहां चारों ओर सिनेमा और कहानियों का ही बोलबाला है, वहां कुछ ऐसा पहनना जो खुद एक कहानी बयां करता हो, यह अनुभव किसी सपने जैसा लगता है।
हुमा कुरैशी की इस स्टाइलिश और सांस्कृतिक मिश्रित लुक ने सोशल मीडिया पर भी खूब ध्यान खींचा है। उनके फैशन सेंस को फैंस और फैशन क्रिटिक्स दोनों ने सराहा।
Location : New Delhi
Published : 16 May 2026, 1:09 PM IST