देवरिया में ‘स्कैन हैंग’ गैंग पर दिल्ली पुलिस का बड़ा शिकंजा! काली मंदिर के पास हुई ऐसी कार्रवाई, गांव में मचा हड़कंप

देवरिया के एक छोटे से गांव में शाम होते ही दिल्ली पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई ने पूरे इलाके को चौंका दिया। काली मंदिर के पास से कई युवकों की गिरफ्तारी और घर से बरामद हुए नकदी, मोबाइल व संदिग्ध दस्तावेजों ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 May 2026, 11:24 AM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर औराई में शुक्रवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अचानक छापेमारी कर चार युवकों को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई कथित “स्कैन हैंग” गिरोह के खिलाफ की गई, जिस पर ऑनलाइन ठगी और बैंक खातों से अवैध धन ट्रांसफर करने का आरोप है।

काली मंदिर के पास चार युवक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे दिल्ली पुलिस की टीम एकौना पुलिस के साथ गांव पहुंची और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर गांव के पश्चिम स्थित काली मंदिर के पास से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राज पुत्र रवि साहनी (20 वर्ष), अभय पुत्र रामास्त्र (22 वर्ष), आदित्य पुत्र रमाशंकर साहनी और राहुल पुत्र केशव साहनी के रूप में हुई है।

Muzaffarnagar: कूड़े के ढेर में मिली सरकारी दवाइयों की खेप! एक्सपायर और नई दवाएं देखकर उड़ गए स्वास्थ्य विभाग के होश

पुलिस कार्रवाई के दौरान अभय के घर से नकदी, जेवर, मोबाइल फोन और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए। इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर एकौना थाने लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

ऑनलाइन लोगों को झांसे में लेकर करते थे ठगे

सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह लोगों को ऑनलाइन झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर कराने का काम करता था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आधुनिक तकनीक और फर्जी डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

दिल्ली पुलिस को इस गिरोह की गतिविधियों की शिकायत काफी समय से मिल रही थी। लगातार निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इनके तार किन-किन राज्यों से जुड़े हुए हैं।

“फायरिंग नहीं हुई…” फिर घायल की जांघ में कहां से आई गोली? महराजगंज पुलिस के दावे पर सवाल!

गांव में चर्चा का माहौल

गांव में अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं। वहीं पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, क्यूआर कोड या संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन पर भरोसा न करें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने जब एकौना थाने के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया तो एसआई अशोक यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Location :  Deoria

Published :  15 May 2026, 11:24 AM IST

Related News

Advertisement