हिंदी
शादी और बहुभोज से दो बाइकें चोरी
Gorakhpur: सहजनवा और गीडा क्षेत्र में मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान बाइक चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शादी समारोह और बहुभोज जैसे आयोजनों में शामिल होने पहुंचे लोगों की बाइकें चोरों ने बड़ी सफाई से पार कर दीं। अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की बाइक चोरी होने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोगों में दहशत का माहौल
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।पहली घटना गीडा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी सरवन कुमार पुत्र चंद्रकेश के साथ हुई। सरवन कुमार 27 अप्रैल को गुरौली बुजुर्ग गांव में आयोजित एक बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़ी की और समारोह में शामिल होने चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। पहले उन्होंने अपने स्तर से आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद उन्होंने गीडा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर: राह चलते युवक से 77 हजार की लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार
काफी तलाश के बावजूद बाइक का पता नहीं
दूसरी घटना तालनवर गांव निवासी हृदय नंदन निषाद पुत्र स्वर्गीय राम केवल निषाद के साथ हुई। हृदय नंदन 21 अप्रैल की रात करीब 10 बजे नौसढ़ स्थित एक लॉन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक लॉन के बाहर खड़ी की थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह बाहर आए तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। काफी तलाश के बावजूद बाइक का पता नहीं चल सका।
सीएचसी छोड़ जिला अस्पताल क्यों पहुंच रहे मरीज? डीएम गौरव सिंह सोगरवाल का बड़ा एक्शन देखें Video
संदिग्ध लोगों पर नजर
पीड़ित ने गीडा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों शादी समारोह, बहुभोज और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। भीड़भाड़ और अव्यवस्थित पार्किंग का फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे आयोजनों के आसपास गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Location : Gorakhpur
Published : 7 May 2026, 4:54 PM IST
Topics : Gorakhpur News Latest News up crime UP Police