हिंदी
सरायकेला में लाखों की तस्करी (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Saraikela: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी छापेमारी की। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है जिसके अंतरराष्ट्रीय कीमत 16.50 लाख आंका गई है।
एसपी ने बताया कि 6 मई को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि बंधुगोड़ा स्थित इम्तियाज खान के मकान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसका कुल वजन 82.80 ग्राम आंका गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान महाराज अली, असगर अली और शबनम प्रवीन के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी उक्त मकान में किराए पर रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में महाराज अली के खिलाफ पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह RIT थाना के एक मामले में वांछित भी था। पुलिस ने सभी आरोपियों की बायोमेट्रिक व फिंगरप्रिंटिंग प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।
Location : Saraikela
Published : 7 May 2026, 5:52 PM IST