गोरखपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, ऐसे फंसे पुलिस के बुने जाल में, लाखों का गांजा बरामद
जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कई किलों गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।