कांफ्रेंस हॉल के बड़े-बड़े दावे… मैदान में होगी अग्निपरीक्षा, देवघर में उमड़ने वाले सैलाब के लिए क्या है फुल प्रूफ प्लान?
देवघर में श्रावणी मेला-2026 को लेकर झारखंड-बिहार के अधिकारियों की इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन बैठक हुई। करीब 55 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक और स्वास्थ्य पर संयुक्त रणनीति बनी। एसपी प्रवीण पुष्कर के मुताबिक 21 अस्थायी मेला ओपी बनेंगे, लेकिन पिछली अव्यवस्थाओं को देखते हुए असल परीक्षा धरातल पर होगी।