झारखंड: मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, जीजा-साले की हुई मौत

झारखंड के चंदवा में एनएच-75 पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 July 2026, 3:00 AM IST
google-preferred

Latehar: जिले के चंदवा एनएच 75 रांची डालटेनगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह लगभग 7:30 बजे लातेहार की ओर जा रही मिनी ट्रक 407 जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या JH13E-0394 ने तेज रफ्तार से बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की मौके पर मोत हो गई।

घटना के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर घटनास्थल पर ही पलट गई।इसके साथ ही आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। और ट्रक के नीचे दबे हुए बाइक सवार लोगों को जान बचाने के लिए प्रयास में लग गए। परंतु ट्रक के नीचे से दबे हुए युवकों को नहीं बचाया जा सका।

Weather News: बिहार-झारखंड समेत 15 राज्यों में येलो अलर्ट, जानिए दिल्ली से यूपी तक अगले 6 दिनों के मौसम का हाल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजने के साथ ही भारी वाहन उठाने वाले हाइड्रा को भी भेजा गया। तब तक काफी लेट हो चुकी थी। और हाइड्रा से दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक को हटाने के बाद दबे हुए दोनों युवक को तत्काल राहत बचाव के लिए चंदवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर जुटी भीड़

Weather News: बिहार-झारखंड समेत 15 राज्यों में येलो अलर्ट, जानिए दिल्ली से यूपी तक अगले 6 दिनों के मौसम का हाल

पुलिस की कार्रवाई

बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान टिंकू भुइया जीजा,खलारी और मिथुन भुइयां साला सलगी कुडू के रूप में हुई। इधर मृत घोषित होने के बाद चंदवा पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।

Location :  Latehar

Published :  17 July 2026, 2:57 AM IST

Related News

Advertisement