हिंदी
कोल इंडिया में निकली जॉब (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: महारत्न कंपनी कोल इंडिया में जॉब तलाश रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। दरअसल कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (coalindia.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक आवेदक 12 मई 2026 से 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (coalindia.in) के माध्यम से ही किया जाएगा।
सिविल इंजीनियर के 178, इलेक्ट्रिकल के 221, मैकेनिकल के 145, सिस्टम के 43 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन के 38 पद शामिल हैं। इसके अलावा, जियोलॉजी के 15, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के 11, राजभाषा हिंदी के 5 और कंप्यूटर साइंस के 4 पद भरे जाएंगे।
उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई (BE), बीटेक (B.Tech) या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST/PwD) के लिए 5% की छूट के साथ 55% अंक अनिवार्य हैं।
कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 के तहत चयन केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
सामान्य (UR) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है और इसमें कोई छूट नहीं दी गई है, जबकि OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलती है, जिससे उनकी अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष हो जाती है, वहीं SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है, जिसके अनुसार उनकी अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है।
1. कोल इंडिया की वेबसाइट https://www.coalindia.in/ पर जाएं।
2. होमपेज पर, ‘मैनेजमेंट ट्रेन 2026 आवेदन लिंक’ पर क्लिक करें।
3. पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
4. सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन किसी अलग लिखित परीक्षा के बजाय GATE 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा गेट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। गेट स्कोर और मेडिकल फिटनेस के आधार पर फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी की जाएगी।
Location : New Delhi
Published : 7 May 2026, 5:30 PM IST
Topics : cil vacancy 2026 coal india management trainee coal india vacancy Government jobs sarkari naukari