हिंदी
अमनप्रीत सिंह गिल (image source: google)
New Delhi: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारत की अंडर-19 टीम और पंजाब के पूर्व तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का 36 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 6 मई को चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। फिलहाल उनके निधन के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। उनके निधन की खबर सामने आते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
अमनप्रीत सिंह गिल को पंजाब क्रिकेट का बेहद समर्पित और शांत स्वभाव वाला खिलाड़ी माना जाता था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया और घरेलू क्रिकेट में अहम योगदान दिया। उनके अचानक निधन से साथी खिलाड़ी और प्रशंसक गहरे सदमे में हैं।
अमनप्रीत सिंह ने साल 2007 में भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान उन्होंने Virat Kohli जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया। उन्होंने भारत के लिए पांच यूथ वनडे और एक यूथ टेस्ट मैच खेला था। अपने यूथ टेस्ट मैच में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर Thisara Perera का विकेट भी लिया था।
गोरखपुर: राह चलते युवक से 77 हजार की लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार
हालांकि वह विराट कोहली की कप्तानी वाली 2008 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा नहीं बन सके, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका योगदान लगातार जारी रहा। अमनप्रीत ने पंजाब की ओर से छह फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले। वह आईपीएल के पहले सीजन में Punjab Kings (तब किंग्स इलेवन पंजाब) का हिस्सा भी रहे थे। क्रिकेट से संन्यास के बाद भी वह खेल से जुड़े रहे और पंजाब सीनियर चयन समिति के सदस्य के रूप में काम कर रहे थे।
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर Yuvraj Singh ने अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए अमनप्रीत को मेहनती और शांत स्वभाव का खिलाड़ी बताया। युवराज ने कहा कि शुरुआती क्रिकेट दिनों की उनकी कई यादें अमनप्रीत के साथ जुड़ी हुई हैं और उनका जाना बेहद दुखद है।
गोरखपुर में फैक्ट्री प्रदूषण और बेरोजगारी के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
वहीं Punjab Cricket Association ने भी आधिकारिक बयान जारी कर अमनप्रीत को श्रद्धांजलि दी। संस्था ने कहा कि उन्होंने पूरे समर्पण और जुनून के साथ पंजाब क्रिकेट की सेवा की। पीसीए ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की प्रार्थना की। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के मनीमाजरा श्मशान घाट में किया जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 7 May 2026, 5:28 PM IST