Tamil Nadu में सरकार गठन पर Suspense, Thalapathy Vijay पहुंचे राज्यपाल से मिलने

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है। इस बीच अभिनेता-राजनेता Joseph Vijay अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के साथ लगातार सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 7 May 2026, 5:40 PM IST
google-preferred

Tamil Nadu: राज्य में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है। इस बीच अभिनेता-राजनेता Joseph Vijay अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के साथ लगातार सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है।

गुरुवार को तमिलनाडु के राज्यपाल R. N. Ravi ने विजय को चेन्नई स्थित लोक भवन में बुलाया। बैठक के दौरान राज्यपाल ने साफ कर दिया कि मौजूदा स्थिति में टीवीके के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं है।

कहां अटका मामला?

सूत्रों के मुताबिक टीवीके के पास फिलहाल 108 विधायकों का समर्थन है, जबकि विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है। कांग्रेस के समर्थन के बावजूद पार्टी अब भी बहुमत से पांच सीट पीछे बताई जा रही है।

राज्यपाल ने संकेत दिया है कि जब तक कोई दल स्पष्ट रूप से बहुमत साबित नहीं करता, तब तक सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं दिया जाएगा। यही वजह है कि दो दिनों से जारी कोशिशों के बावजूद विजय सरकार गठन का दावा पेश नहीं कर पाए हैं।

बढ़ी राजनीतिक हलचल

तमिलनाडु की राजनीति में इस घटनाक्रम के बाद हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या टीवीके निर्दलीय विधायकों या छोटे दलों का समर्थन जुटाने में सफल होगी, या फिर राज्य में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।

सरकार गठन को लेकर जारी इस सस्पेंस ने तमिलनाडु की राजनीति को और दिलचस्प बना दिया है।

Location :  Tamil Nadu

Published :  7 May 2026, 5:40 PM IST

Advertisement