हिंदी
थलपति विजय और संगीता सोर्नालिंगम (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की निजी जिंदगी हमेशा फैंस और मीडिया के लिए दिलचस्प रही है। उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम भी समय-समय पर सुर्खियों में रहती रही हैं, खासकर तब जब अफवाहों ने उनके रिश्ते को लेकर हड़कंप मचा दिया था। संगीता मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली हैं और लंदन में बसी हुई थीं।
संगीता की विजय के प्रति दीवानगी इतनी गहरी थी कि 1996 में उनकी फिल्म 'पूवे उन्नाकागा' की सफलता के बाद वे विशेष रूप से चेन्नई आईं, केवल उनसे मिलने के लिए। इस मुलाकात ने उनके जीवन का एक नया मोड़ ले लिया। विजय उनकी सादगी और विनम्रता से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने संगीता को अपने माता-पिता से मिलवाया।
दोनों ने 25 अगस्त 1999 को शादी कर ली। इस शादी से उनका परिवार खुशहाल रहा और उनके दो बच्चे हैं- बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा। इस परिवार ने हमेशा मीडिया की निगाहों में रहते हुए भी अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक सुरक्षित रखा।
बता दें कि थलपति विजय और संगीता ने 27 साल पहले शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं, शादी के करीब 27 साल बाद संगीता ने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया। जिसके चलते उन्होंने तलाक की मांग की है, वहीं खबरों की मानें तो तलाक के बाद विजय पत्नी स्गीता को 250 करोड़ रुपये एलिमनी के रूप में देंगे। हालांकि इस खबर की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।
बीते समय, थलपति विजय और संगीता के रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज हुईं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 25 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते में दरार आ गई थी, और मामला चेन्नई फैमिली कोर्ट तक पहुंच गया। संगीता ने कथित तौर पर विजय पर 'बेवफाई' के गंभीर आरोप लगाए थे।
इन अफवाहों को बल तब मिला जब संगीता कई बड़े आयोजनों से अनुपस्थित रहीं। निर्देशक एटली की पत्नी के बेबी शावर और विजय की फिल्म 'वरिसु' के ऑडियो लॉन्च जैसे मौकों पर उनकी गैरहाजिरी ने फैंस में सवाल खड़े कर दिए। हालांकि विजय की टीम ने इन खबरों को गलत बताया, लेकिन कोर्ट में याचिका और नोटिस की खबरों ने विवाद को और हवा दी।
हालांकि तब इन खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, बाद में कई रिपोर्ट्स में इन्हें केवल अफवाह बताया गया। वर्तमान में थलपति विजय अपनी राजनीतिक पार्टी 'तमिलगा वेत्रि कड़गम' (TVK) पर फोकस कर रहे हैं।
West Bengal Election Result: महिलाओं ने बदली सियासी तस्वीर, TMC-BJP की जंग में कौन आगे?
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी ने अपने पहले ही चुनाव में 110 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी बनने का रिकॉर्ड बनाया। इस जीत पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने बधाई दी।
टाइगर श्रॉफ ने लिखा, "विजय सर को बहुत बधाई। लोगों का आप पर यह भरोसा अद्भुत है।" वहीं तेलुगु स्टार नानी ने एक्स (X) पर लिखा, "अंडरडॉग का जीतना हमेशा 'एब्सोल्यूट सिनेमा' जैसा होता है।"

Location : New Delhi
Published : 4 May 2026, 5:51 PM IST