West Bengal Election Result: महिलाओं ने बदली सियासी तस्वीर, TMC-BJP की जंग में कौन आगे?

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की मतगणना में महिला उम्मीदवारों की भूमिका सबसे अहम बनकर उभरी है। TMC और BJP दोनों ने बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशी उतारे, जिनमें कई अपने-अपने क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 4 May 2026, 4:22 PM IST
google-preferred

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच इस बार सबसे ज्यादा चर्चा महिला उम्मीदवारों की हो रही है। दोनों प्रमुख दलों, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर चुनावी समीकरण को नया रंग दिया है।

TMC का महिला दांव

सत्तारूढ़ टीएमसी ने इस बार 55 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया। इनमें से कई सीटों पर महिलाएं बढ़त बनाए हुए हैं। पार्टी ने न सिर्फ सामान्य वर्ग बल्कि एससी, एसटी और मुस्लिम समुदाय की महिला उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता दी है। कुल 48 मुस्लिम उम्मीदवारों में से पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

टीएमसी की महिला प्रत्याशियों में जिन्होंने बढ़त बनाई है- कुशमंडी विधानसभा क्षेत्र से रेखा रॉय, सुजापुर से सबीना येासमीन, कालिगंज से अलिफा अहमद, स्वरूपनगर से बीना मंडल, मिनाखान से उषा रानी मंडल, बसंती से नीलिमा मिस्त्री बिशाल, कुलपी से बर्नाली धारा, मगराहाट पूर्व से शर्मिष्ठा पुरकैत, सतगछिया से सोमाश्री बेटाल, सोनारपुर उत्तर से फिरदौसी बेगम, भवानीपुर से ममता बनर्जी, चौरंगी से नयना बंद्योपाध्याय, हावड़ा दक्षिण से नंदिता चौधरी, सांकरैल से प्रिया पॉल, चंदितला से स्वाती खंडोकर, धनकली से असीमा पातरा, केशपुर से सेउली साहा और इंदस से श्यामली रॉय बागदी शामिल हैं।

Bengal Election Result 2026: नई पार्टी AJUP का धमाका, हुमायूं कबीर दोनों सीटों पर आगे

BJP की महिला उम्मीदवारों की मजबूत उपस्थिति

वहीं भाजपा ने 33 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। शुरुआती मतगणना में कई सीटों पर भाजपा की महिला उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

इसमें सितलकुची से सबित्री बर्मन, तूफानगंज से मलती रवा रॉय, डबग्राम-फुलबाड़ी से शिखा चटर्जी, खरग्राम से मिताली मल, कांदी से गर्गी दास घोष, बनगाँव उत्तर से सोमा ठाकुर, नकाशिपारा से रत्ना देबनाथ, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली, जादवपुर से सरबोरी मुखर्जी, बनगाँव दक्षिण से पापिया अधिकारी, शांतिपुर से पूर्णिमा चक्रवर्ती, बालागढ़ से सुमना सरकार, मालदा से मधुमिता घोष, कल्याणी से सुमिता सिन्हा, मानबाजार से मयना मुर्मू, रघुनाथपुर से ममोनी बाउरी, सालतोरा से चंदना बाउरी, नानूर से शुक्ला चटर्जी तथा बर्दमान दक्षिण से मौमिता बिस्वास मिश्रा शामिल हैं।

बंगाल में डेढ़ दशक बाद क्यों हारी TMC? देखिये ममता बनर्जी का सियासी सफर

महिला वोट बैंक बना निर्णायक फैक्टर

इस चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। दोनों दलों ने इस वोट बैंक को साधने के लिए महिला उम्मीदवारों को आगे किया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिला प्रत्याशियों की संख्या और उनका प्रदर्शन कई सीटों पर नतीजों को सीधे प्रभावित कर सकता है।

Location :  Kolkata

Published :  4 May 2026, 4:21 PM IST

Advertisement