हिंदी
गुजरात मेट्रो में निकली जॉब (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
New delhi : मेट्रों में नौकरी की राह और भविष्य देख रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (GMRC) ने कई पदों पर जॉब निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या
इस भर्ती के तहत मेट्रो प्रोजेक्ट में काम करने के लिए अलग-अलग पदों पर कुल 383 वैकेंसी निकाली गई हैं।
पदों के नाम
इसमें स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर और मेंटेनर जैसे पद शामिल हैं।
आवेदन तिथि
इच्छुक उम्मीदवार 28 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए।
आयु सीमा
इस भर्ती में स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर (SC/TO) और जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अनुरक्षक (MNTR) सभी ट्रेड के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है।
ऐसे करें आवेदन
Location : New Delhi
Published : 2 May 2026, 3:50 PM IST