हिंदी
चोटियों पर बलरामपुर की दस्तक
Balrampur: सीमावर्ती जनपद बलरामपुर की तीन होनहार बेटियों ने हिमालय की चोटियों को चुनौती देने के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं। सशक्त बेटियां, सशक्त बलरामपुर पहल के तहत नीलांशु, प्रियंका उपाध्याय और प्रियंका प्रजापति का चयन एवरेस्ट बेस कैंप अभियान के लिए हुआ है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से इस साहसिक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
क्या है पूरी खबर?
अभियान में शामिल नीलांशु कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पचपेड़वा की छात्रा हैं, जबकि प्रियंका उपाध्याय डीएवी इंटर कॉलेज और प्रियंका प्रजापति कंपोजिट स्कूल रामनगरा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इन छात्राओं का चयन उनकी शारीरिक दक्षता और अदम्य साहस के आधार पर किया गया है। टीम का नेतृत्व स्पोर्ट्स स्टेडियम की हैंडबॉल कोच हिना खातून कर रही हैं जो पूरे ट्रेक के दौरान तकनीकी मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगी।
Kanpur Dehat News: बिरहुन हादसे के पीड़ित परिवार के लिए आगे आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पढ़े पूरी खबर
बेटियों के जज्बे को सलाम
रवानगी के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं के आत्मविश्वास की सराहना की। सदर विधायक पल्टूराम और तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने इस मिशन को जिले की अन्य बालिकाओं के लिए एक टर्निंग पॉइंट बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने बेटियों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि यह मिशन साबित करेगा कि बलरामपुर की बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
सीएचसी छोड़ जिला अस्पताल क्यों पहुंच रहे मरीज? डीएम गौरव सिंह सोगरवाल का बड़ा एक्शन देखें Video
छात्राओं का मानसिक और शारीरिक विकास
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता के निर्देशन में तैयार यह मिशन जनपद में साहसिक खेलों और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाला साबित होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग अभियान से ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्राओं का मानसिक और शारीरिक विकास एक नए स्तर पर पहुंचेगा।
Location : Balrampur
Published : 7 May 2026, 5:02 PM IST
Topics : Balrampur DM Balrampur Latest News UP News