हिंदी
पीड़ित परिवार को मिला समाजवादी पार्टी का सहयोग
Kanpur Dehat: कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की एक बार फिर दरियादिली देखने को मिली। सड़क हादसे में अपनों को खो चुके एक पीड़ित परिवार की मदद के लिए उन्होंने आर्थिक सहायता भेजकर संवेदनशीलता का परिचय दिया है।
सड़क हादसे में एक परिवार के दो सदस्यों की हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार रसूलाबाद क्षेत्र के बिरहुन गांव निवासी रामसागर और उनकी चार वर्षीय भांजी सृष्टि की 29 अप्रैल को शिवली कस्बे में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार की सहायता के लिए तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की।
रायबरेली में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, DM ने लोगों से की बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
पार्टी के नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दी थी सपा प्रमुख को जानकारी
पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्देश यादव ने हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तुरंत सहायता राशि का चेक सौंपा। इसके बाद निर्देश यादव बिरहुन गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का चेक देकर सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
Maharajganj में नशा तस्करी और ATM ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मानवीय कदम की हुई सराहना
इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अखिलेश यादव के इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में की गई मदद परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होगी। वहीं पीड़ित परिवार ने भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। राजनीतिक गलियारों में भी इस सहायता को लेकर चर्चा तेज है। लोगों का कहना है कि अखिलेश यादव लगातार आम जनता के सुख-दुख में शामिल होकर संवेदनशील राजनीति का संदेश दे रहे हैं।
Location : kanpur
Published : 7 May 2026, 4:10 PM IST