रायबरेली में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, DM ने लोगों से की बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

स्व-जनगणना अभियान की आज से शुरुआत हुई है। इसकी शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने स्वयं भी अपनी डिटेल जगणना साईट पर साझा करते हुए अपनी जनगणना कराई। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्व-जनगणना प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जानकारी दर्ज की।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 7 May 2026, 3:55 PM IST
google-preferred

Raebareli: रायबरेली में स्व-जनगणना अभियान की आज से शुरुआत हुई है। इसकी शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने स्वयं भी अपनी डिटेल जगणना साईट पर साझा करते हुए अपनी जनगणना कराई। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्व-जनगणना प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जानकारी दर्ज की।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने सरनीत कौर ब्रोका ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 7 मई से शुरू हुआ यह अभियान 21 मई तक चलेगा जिसमे सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है। उन्होंने कहा कि स्व-जनगणना के माध्यम से लोग डिजिटल तरीके से आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

Reabareli News: इंस्टाग्राम वाले प्यार में फंसी युवती, शादी से इनकार पर खाया जहर; पढ़ें पूरा मामला

साथ ही इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Location :  Raebareli

Published :  7 May 2026, 3:55 PM IST

Advertisement