Gorakhpur: रात में दुकान के बाहर कर रही थी ये काम, नजर पड़ते ही खुल गई पूरी कहानी

गोरखपुर में दुकान के बाहर लगे एसी को नुकसान पहुंचाने पहुंची युवती खुद ही पुलिस के शिकंजे में फंस गई। एसी का पाइप काटने के दौरान दुकानदार की नजर पड़ गई और मौके पर ही पूरा मामला खुल गया। तलाशी ली गई तो युवती के पास से ऐसी चीजें मिलीं, जिसने चोरी की वारदात का राज खोल दिया।

Gorakhpur: कैंट थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवती दुकान के बाहर लगे आउटडोर एसी का पाइप काट रही थी, तभी दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई और उसे मौके पर पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन और एसी आउटडोर पाइप बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अतुल वर्मा की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

जांच में जुटी पुलिस

बताया गया कि कैंट थाना क्षेत्र में एक दुकान के बाहर लगे आउटडोर एसी के पाइप को आरोपी युवती काट रही थी। इसी दौरान दुकान संचालक की नजर उस पर पड़ गई। संदेह होने पर उसने युवती को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर पूछताछ और जांच के बाद युवती की भूमिका सामने आने पर उसे हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती द्वारा पूर्व में भी उसी दुकान के बाहर लगे आउटडोर एसी के पाइप को काटे जाने की बात सामने आई है। मामले में दुकानदार की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 476/2026 के तहत धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

अब गोरखपुर विश्वविद्यालय की कमान प्रो. कृष्ण पाल सिंह के हाथ, राजभवन ने जारी किया बड़ा आदेश

गिरफ्तार युवती

गिरफ्तार युवती की पहचान श्रेया श्रीवास्तव पुत्री बालेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, निवासी पाली, थाना सहजनवां, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी का मोबाइल फोन और एसी आउटडोर पाइप बरामद किया है।

पेंशन बंद होने का डर दिखाकर लूटी थी गाढ़ी कमाई, जानिए कैसे गोरखपुर पुलिस ने साइबर ठगों के मंसूबे किए पस्त

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी पैडलेगंज के उपनिरीक्षक अतुल वर्मा, महिला उपनिरीक्षक मधु यादव और महिला कांस्टेबल निशी सिंह शामिल रहीं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  5 September 2026, 11:07 PM IST

Advertisement