हिंदी
डीएम गौरव सिंह सोगरवाल
Maharajganj: जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एक्शन मोड में नजर आए। बुधवार को उन्होंने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई।
पूरी व्यवस्था की जांच
डाइनामाइट न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में जिलाधिकारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जनपद के विभिन्न सीएचसी केंद्रों पर इलाज कराने के बजाय मरीज सीधे जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस पूरी व्यवस्था की जांच कराई जाएगी कि आखिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं।
केंद्रों को मजबूत बनाना प्रशासन की प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध हो सके और जिला अस्पताल पर अनावश्यक दबाव कम किया जा सके।
देवरिया में सड़कें बनीं राहगीरों के लिए ‘जी का जंजाल’, डाइनामाइट न्यूज़ के कैमरे से बचते दिखे ईओ
प्रशासन लगातार प्रयास
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि नए अस्पताल भवन को जल्द से जल्द संचालित कराने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। फिलहाल कुछ तकनीकी कमियां और मैनपावर की कमी सामने आ रही है, जिन्हें शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
रायबरेली में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, DM ने लोगों से की बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
प्रशासन को सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। सभी स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से संचालित हों। डीएम के अचानक निरीक्षण से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप की स्थिति रही और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई।
Location : Maharajganj
Published : 7 May 2026, 4:37 PM IST