देवरिया में सड़कें बनीं राहगीरों के लिए ‘जी का जंजाल’, डाइनामाइट न्यूज़ के कैमरे से बचते दिखे ईओ

देवरिया नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर इन दिनों ठेला-खोमचा और अस्थायी दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के व्यस्त बाजारों और मुख्य सड़कों पर सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से लगाए जा रहे ठेलों के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 7 May 2026, 3:32 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया कोतवाली क्षेत्र के देवरिया नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर इन दिनों ठेला-खोमचा और अस्थायी दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के व्यस्त बाजारों और मुख्य सड़कों पर सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से लगाए जा रहे ठेलों के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका और संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो की जाती है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़कों पर कब्जा शुरू हो जाता है। कई प्रमुख मार्गों पर आधी सड़क तक ठेले और दुकानें फैल जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है।

देवरिया में DM दिव्या मित्तल ने सुनीं जनसमस्याएं… सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अतिक्रमण से चरमराई यातायात व्यवस्था

व्यापारियों और नागरिकों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। खासकर बाजार क्षेत्र बस स्टेशन मार्ग और प्रमुख चौराहों पर लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को भी निकलने में कठिनाई होती है।

|Video| देवरिया में शिक्षक संघ का धरना तेज, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने उठाई पुरानी पेंशन की मांग

नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण के खिलाफ स्थायी और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आम लोगों को राहत मिल सके। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।लेकिन डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने आज 11:00 बजे दिन में देवरिया नगर पालिका के ई.ओ संजय कुमार तिवारी से अतिक्रमण के बारे में बाईट देने को कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वाइट देने के लिए जिलाधिकारी नामित करेंगे। संजय कुमार तिवारी के इस रवैये से नगर पालिका प्रशासन देवरिया पर मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  7 May 2026, 3:20 PM IST

Advertisement