हिंदी
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल छात्रों को सम्मान देते हुए
Deoria: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर भी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।
समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण और अन्य विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाना था।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 90 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सबसे ज्यादा 54 मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग की 9, विकास विभाग की 5, समाज कल्याण की 2 और अन्य विभागों से संबंधित 20 शिकायतें प्राप्त हुईं।
Gujarat: गर्मी से राहत लेने गए 6 दोस्त बने हादसे का शिकार… राजकोट के आजी बांध में डूबे युवक
प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही 17 मामलों का निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत दी। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि लंबित मामलों की लगातार समीक्षा की जाएगी ताकि लोगों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान DM दिव्या मित्तल ने सुनीं जनसमस्याएं
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर उदासीनता पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और हर मामले का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रशासन ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया। तहसील सभागार में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान दिया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्र समाज और देश का भविष्य होते हैं।
निजी स्कूलों की मनमानी पर कसी नकेल, अतिरिक्त शुल्क वसूली पर 17 संस्थानों को नोटिस
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसील स्तरीय कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के जरिए प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश देने की कोशिश की कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।
Location : Deoria
Published : 2 May 2026, 7:33 PM IST