DM की ग्राम चौपाल में उमड़ी भीड़: विकास कार्यों की जांच, जनसुनवाई और 200 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच
ग्राम पंचायत बजहा उर्फ अहिरौली, निचलौल में आयोजित जिलास्तरीय ग्राम चौपाल में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं की जनसुनवाई कर मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया गया।