मिर्जापुर में दिखा पूर्व डीएम दिव्या मित्तल का जबरदस्त क्रेज! मंदिर पहुंचीं तो मिलने वालों की लगी भीड़, पुरानी यादें हुईं ताजा
पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल तीन दिवसीय प्रवास पर मिर्जापुर पहुंचीं, जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी और गंगा घाट पर पूजा-अर्चना की। उनके आगमन पर लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। मंदिर परिसर में उनसे मिलने वालों की भीड़ उमड़ी और उनके प्रशासनिक कार्यकाल की यादें एक बार फिर ताजा हो गईं।