Divya Mittal ने बनाई अपनी राजनीतिक ‘जननीति भारत पार्टी’, मिर्जापुर सदर से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा छोड़ राजनीति में कदम रख दिया है। वह अपनी 'जननीति भारत पार्टी' के बैनर तले मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

Updated : 15 October 2026, 2:09 PM IST
google-preferred

Mirzapur: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में कदम रखने वाली पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल को लेकर एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। वह आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर रही हैं। इसके साथ ही, उनके द्वारा बनाई जाने वाली नई राजनीतिक पार्टी का नाम 'जननीति भारत पार्टी' रखी गई है।

अगस्त में दिया था आईएएस पद से इस्तीफा

बीते अगस्त महीने में प्रशासनिक सेवा को अलविदा कहते हुए दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर आधिकारिक तौर पर राजनीति में आने का ऐलान किया था। प्रशासनिक सेवा के दौरान उनकी कार्यशैली और जनता के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए उनके इस कदम को राजनीतिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल से मांगी मार्च को लेकर सफाई, चुनाव आयुक्तों को दिया नोटिस

मिर्जापुर दौरे पर हुआ जोरदार स्वागत

राजनीति में आने की घोषणा के बाद पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का मिर्जापुर का यह पहला दौरा था। बीते 11 अक्टूबर को जब वह मिर्जापुर पहुंचीं, तो उनके समर्थकों ने उनका अभूतपूर्व और जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में ‘दिव्या मित्तल जिंदाबाद’ और ‘दिव्या दीदी जिंदाबाद’ के नारे गूंज उठे।

उनके स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ में महिलाओं ने उन्हें गुलाब की मालाएं पहनाईं, जबकि आम लोगों ने उनकी गाड़ी पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत किया। जनता के इस अपार स्नेह को देखकर वह काफी भावुक नजर आईं।

पेशावर में स्कूल की छत गिरने से मचा हड़कंप, 20 से ज्यादा की मौत और 40 से ज्यादा घायल; बचाव अभियान जारी

जनता के प्यार पर हुईं भावुक, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन

समर्थकों को संबोधित करते हुए दिव्या मित्तल ने कहा, ‘‘आप लोगों ने मुझ पर इतने फूल बरसाए हैं। यह आपका प्यार है, जो मुझे अभिभूत करता है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘आप हर बार मुझे भावुक कर देते हैं। ऐसा लगता है कि मिर्जापुर ने मुझे भावनाओं में रुलाने का ठेका ले लिया है। मिर्जापुर को हमेशा हंसते रहना चाहिए, किसी को रोना नहीं है।’’

अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने शारदीय नवरात्र के पहले दिन प्रसिद्ध विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया था। अब उनके राजनीति में उतरने की खबरों और नई पार्टी 'जननीति भारत पार्टी' के गठन की चर्चा के बाद मिर्जापुर सदर सीट का राजनीतिक समीकरण काफी दिलचस्प हो गया है।

Location :  Mirzapur

Published :  15 October 2026, 1:22 PM IST

Related News

Advertisement