UP Crime: प्यार, धोखा और फरारी, बिहार में छिपा दरिंदा को पुलिस ने ऐसे दबोचा

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। किशनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को बिहार राज्य के मोतिहारी जनपद से गिरफ्तार कर लिया।

Updated : 10 May 2026, 3:31 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। किशनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को बिहार राज्य के मोतिहारी जनपद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी परिजनों ने अपनी नाबालिग बेटी के अचानक लापता होने पर थाना किशनी में मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि बिहार राज्य के मोतिहारी निवासी रामभजन उनकी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए किशनी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

Vijay Oath Ceremony: विजय बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ, दिग्गज नेता और फिल्मी सितारे रहे मौजूद

सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपी की लोकेशन बिहार राज्य के मोतिहारी जनपद में मिली। इसके बाद किशनी पुलिस की टीम ने बिहार पहुंचकर दबिश दी और आरोपी रामभजन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

UP Cabinet Expansion Live: योगी कैबिनेट का विस्तार, आखिरी वक्त पर बढ़े मंत्रियों के नाम, पढ़ें पल-पल की अपडेट

नाबालिगों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई

थाना पुलिस आरोपी को लेकर मैनपुरी पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Location :  Mainpuri

Published :  10 May 2026, 3:31 PM IST

Advertisement