UP Cabinet Expansion Live: योगी कैबिनेट का विस्तार, राज्यपाल आनंदीबने पटेल दिला रही शपथ, पढ़ें पल-पल की अपडेट

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कैबिनेट विस्तार से पहले अचानक बदले आंकड़ों ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। जिन नामों को लेकर लंबे समय से चर्चा थी, अब उनमें कुछ नए चेहरे भी जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। आखिर किन नेताओं की किस्मत चमकने वाली है और कौन इस बार भी इंतजार करेगा? यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 10 May 2026 , 4:09 PM
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। पहले जहां छह नए मंत्रियों के शपथ लेने की चर्चा थी, वहीं अब सूत्रों के हवाले से आठ नेताओं के शामिल होने की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले होने वाला यह कैबिनेट विस्तार बीजेपी की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ संगठन और सहयोगी नेताओं को साधने की कोशिश में जुटी हुई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए यूपी के दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं।

इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

राजनीतिक गलियारों में रायबरेली से विधायक मनोज पांडेय और कौशांबी की विधायक पूजा पाल के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दोनों नेताओं ने राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी से अलग रुख अपनाते हुए बीजेपी उम्मीदवार का समर्थन किया था। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें इसका बड़ा राजनीतिक फायदा दे सकती है।

इसके अलावा पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, विधायक कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर और कैलाश राजपूत के नाम भी संभावित सूची में बताए जा रहे हैं। पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की वापसी को लेकर भी अटकलें तेज हैं।

कई मंत्रियों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक, केवल नए चेहरों को ही मौका नहीं मिलेगा, बल्कि कुछ मौजूदा राज्यमंत्रियों को भी प्रमोशन देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इनमें जेपीएस राठौर, गुलाब देवी, दिनेश प्रताप सिंह और असीम अरुण के नाम प्रमुख बताए जा रहे हैं। अब सभी की नजरें अंतिम सूची और शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं, क्योंकि यह विस्तार 2027 के चुनावी समीकरणों पर बड़ा असर डाल सकता है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पल-पल की अपडेट।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 10 May 2026 04:09 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: योगी कैबिनेट में इन 5 नेताओं को राज्य मंत्री पद

      योगी कैबिनेट में पांच नेताओं को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। इनमें कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत प्रमुख हैं। इसके साथ सुरेन्द्र दिलेर का नाम भी सूची में शामिल है।

    • 10 May 2026 04:05 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: Ajit Singh Pal ने मंत्री पद की शपथ ली

      Ajit Singh Pal ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल की मौजूदगी में आयोजित समारोह में उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

       

    • 10 May 2026 04:03 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: Kailash Singh Rajput ने मंत्री पद की शपथ ली

      Kailash Singh Rajput ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में राज्यपाल की मौजूदगी में उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

    • 10 May 2026 03:59 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: कृष्णा पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली

      कृष्णा पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में राज्यपाल की उपस्थिति में उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

    • 10 May 2026 03:55 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: मनोज पांडेय बने योगी कैबिनेट में मंत्री

      उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय को योगी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। मनोज पांडेय पहले समाजवादी पार्टी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

       

    • 10 May 2026 03:53 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: कैबिनेट विस्तार पर बोले राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप

      उत्तर प्रदेश के कैबिनेट विस्तार को लेकर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “नेक पहल” बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सामाजिक संतुलन बनाए रखना और “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत को आगे बढ़ाना है, ताकि समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके।

      नरेंद्र कश्यप ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता ईवीएम को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं, जबकि जनता का भरोसा लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर कायम है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

    • 10 May 2026 03:51 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर को मिली नई जिम्मेदारी

      उत्तर प्रदेश में हुए कैबिनेट विस्तार के दौरान दो मंत्रियों को पदोन्नति दी गई है। अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर ने राज्यमंत्री से आगे बढ़कर स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में शपथ ली है।

    • 10 May 2026 03:49 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत समेत चार बने राज्यमंत्री

      उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार में चार नए चेहरों को राज्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

    • 10 May 2026 03:47 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: मनोज पांडेय को मिली कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी

      उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार में मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्हें राज्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा गया है।

    • 10 May 2026 03:46 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: अजीत सिंह पाल और सोमेंद्र सिंह तोमर को मिला राज्यमंत्री का दायित्व

      उत्तर प्रदेश सरकार में अजीत सिंह पाल और सोमेंद्र सिंह तोमर को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं को नई भूमिका में महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभालना होगा।

    • 10 May 2026 03:43 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: भूपेंद्र चौधरी बने मंत्री

    • 10 May 2026 03:41 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: भूपेंद्र चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ

      उत्तर प्रदेश में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    • 10 May 2026 03:32 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: कैबिनेट विस्तार से पहले आशा मौर्या के पोस्ट से सियासी भूचाल

      उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले विधायक आशा मौर्या के सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि बीजेपी अब निष्ठावान कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दे रही है और बागी तथा दलबदलू नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

    • 10 May 2026 03:29 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: योगी कैबिनेट में खाली पदों को लेकर बड़ा फैसला

      उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की कैबिनेट में फिलहाल मुख्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री कार्यरत हैं, जबकि संवैधानिक रूप से अधिकतम 60 मंत्रियों की नियुक्ति संभव है। ऐसे में छह पद अभी खाली हैं।

    • 10 May 2026 03:23 PM (IST)

      UP Cabinet Expansion Live: बीजेपी नेता शपथ ग्रहण के लिए पहुंचना शुरू

      उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल जन भवन पर तैयारियों के बीच बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों का पहुंचना लगातार जारी है। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है और समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Location :  Lucknow

Published :  10 May 2026, 3:21 PM IST

Advertisement