हिंदी
27 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण (Img: Google)
Gorakhpur: गोरखपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया। प्रशासन ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए 27 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना होगा और अनुपालन आख्या तत्काल उपलब्ध करानी होगी।
इस व्यापक तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण चौकियों और थानों पर दरोगाओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमलेश प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी नौसढ़ से रमवापुर, घनश्याम उपाध्याय को थाना सहजनवा से कलेक्ट्रेट चौकी, आकाश शुक्ला को थाना एम्स से जंगल डुमरी नंबर-2 चौकी तथा गौरव तिवारी को कस्बा पीपीगंज से जगदीशपुर चौकी भेजा गया है। देशराज सरोज को पुलिस लाइन से विकासनगर चौकी और नितेश राय को थाना एम्स से अन्य स्थान पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा अंकुर सिंह, अंजय सिंह और आदित्य कुमार पाण्डेय सहित कई दरोगाओं को विभिन्न चौकियों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रविशंकर को खोराबार थाना क्षेत्र से भौराबारी चौकी, रुपेश पाल सिंह को विकासनगर से बलुआ चौकी तथा अनूप कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से धर्मशाला चौकी भेजा गया है। सूची में अनीश कुमार सिंह, विकास सिंह, विनय कुमार सिंह, अभय सिंह और भावेश कुमार सिंह जैसे कई नाम शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग चौकियों और थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं हैदर अली खान, अवधेश पाण्डेय और आलोक कुमार शुक्ला को भी महत्वपूर्ण चौकियों पर तैनात किया गया है।
Location : Gorakhpur
Published : 31 March 2026, 5:10 AM IST