रामजीलाल सुमन का धर्मांतरण पर बड़ा बयान: “हिंदू धर्म में समानता नहीं, तो नहीं रुकेगा धर्मांतरण”, पढ़ें पूरी खबर
फिरोजाबाद में आरक्षण दिवस एवं संविधान स्तंभ स्थापना दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने धर्मांतरण, सामाजिक असमानता और संविधान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू धर्म में सभी वर्गों के लिए समानता नहीं आती, तब तक धर्मांतरण पर रोक लगाना असंभव है। कार्यक्रम में बाबा साहब के संविधान की रक्षा, भाजपा सरकार की नीतियों और विपक्ष की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई।