हिंदी
स्कूल गई किशोरी हुई लापता
Amethi: जिले के रामगंज थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी की लापता की खबर सामने आ रही है। किशोरी शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने बताया कि जब किशोरी देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने पहले आसपास के लोगों, पड़ोसियों और सहेलियों से पूछताछ की। इसके बाद रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
पुत्री का पता न चलने पर पीड़ित पिता ने रामगंज थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द किशोरी को सकुशल बरामद करने की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी पुत्री शुक्रवार की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। समय बीतने के साथ जब किशोरी का कोई पता नहीं चला तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की।
इस संबंध में रामगंज थाना प्रभारी कृष्ण मोहन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि संभावित स्थानों पर छानबीन जारी है और जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
Location : Amethi
Published : 2 February 2026, 2:44 AM IST
Topics : amethi crime news Amethi Police school teenage girl