"

school

तिरंगा थीम पर रक्षाबंधन: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बच्चियों ने अधिकारियों को बांधी राखी
तिरंगा थीम पर रक्षाबंधन: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बच्चियों ने अधिकारियों को बांधी राखी

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आज रक्षाबंधन का पर्व उत्साह, भाईचारे और देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने अधिकारियों, शिक्षकों और स्टाफ को राखी बांधकर अपने स्नेह और सम्मान का परिचय दिया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और देशप्रेम को जोड़ते हुए तिरंगा थीम पर विशेष राखियां तैयार कीं। इन राखियों में केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ बीच में अशोक चक्र की सजावट की गई थी, जो न केवल पर्व की पवित्रता बल्कि स्वतंत्रता दिवस की आगामी तैयारियों की झलक भी दे रही थी।