हिंदी
ऊंचाहार तहसील के जगतपुर ब्लॉक के सिंघापुर भटौली गांव में एक ऐसी हकीकत सामने देखने को मिली है शोभ नाले पर बना पुल काफी समय से टूटा पड़ा है आसपास के ग्रामीण खासकर स्कूली बच्चे अपनी रोज जिंदगी खतरे में डालते नजर आ जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
नाला पार करके स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
रायबरेली: ऊंचाहार तहसील के जगतपुर ब्लॉक के सिंघापुर भटौली गांव में एक ऐसी हकीकत सामने देखने को मिली है शोभ नाले पर बना पुल काफी समय से टूटा पड़ा है आसपास के ग्रामीण खासकर स्कूली बच्चे अपनी रोज जिंदगी खतरे में डालते नजर आ जाएंगे। गांव वाले इसकी शिकायत शासन प्रशासन से कई बार कर चुके हैं लेकिन अभी तक इस पर किसी का भी ध्यान नहीं गया है। प्रशासन केवल आश्वासन देता है पर कोई अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है जिससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में और गांव के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के अनुसार, ऊंचाहार तहसील के जगतपुर ब्लॉक के सिंघापुर भटौली गांव में काफी समय से गांव वालों और स्कूली बच्चों को नाला पार करके जाना पड़ता है गांव वालों ने बताया कि यह शोभ नाले पर बना पुल काफी समय से टूटा पड़ा है। इस मामले की ग्रामीणों ने सरपंच से लेकर एसडीएम और जिलाधिकारी तक शिकायत की थी, लेकिन इस पर केवल आश्वासन मिला पर कार्रवाई नहीं हुई है।
यूपी बोर्ड परीक्षा कल से शुरू: सीसीटीवी निगरानी के बीच नकलविहीन व्यवस्था, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हो सकता है कोई बड़ा हादसा
बरसात के समय में इस नाले पर पानी अचानक बाढ़ जाने के कारण स्कूली बच्चे स्कूल जाना छोड़ देते हैं, साथ ही महिलाओं को भी बाजार और खेत जाने में जान जोखी में डालकर नाले को पार करना पड़ता है, कभी भी किसी समय कोई बड़ा हादसा या किसी की जान भी इस नाले में जा सकती है, क्योंकि बच्चों को स्कूल रोज जाना पड़ता है और हाथ पकड़कर एक दूसरे के सहारे वह नाले को पार करते हैं।
स्कूली बच्चों ने बताया कि हम घुटनों तक पानी में उतरकर इस नाले को पार करने के लिए एक दूसरे का हाथ पकड़कर पार करते हैं जबकि इस समय सर्दी में ठंड लगती है फिसलने का भी डर रहता है अगर अचानक कोई गिर जाए तो वह घायल भी हो सकता है साथ अब रोज पढ़ाई भी करनी मुश्किल हो गई है। इस मामले पर ऊंचाहार एसडीएम राजेश श्रीवास्तव के सीयूजी फोन नम्बर पर बात की गई तो उन्होंने कहा इसकी जानकारी फिलहाल अभी मुझे नहीं है मगर इस मामले की पूरी जानकारी करते है ।