हिंदी
जनपद के लेखपाल संघ भवन में रविवार 1 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ, उप-शाखा रायबरेली के द्विवार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया। चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरी कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध संपन्न हुआ।
यूपी राजस्व निरीक्षक संघ के निर्वाचित सदस्य
Raebareli: जनपद के लेखपाल संघ भवन में रविवार 1 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ, उप-शाखा रायबरेली के द्विवार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया। चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरी कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध संपन्न हुआ, जिससे संगठन की एकजुटता और आपसी विश्वास की झलक देखने को मिली।
चुनाव अधिकारियों की देखरेख में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई, निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्रा निर्विरोध, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि कुमार सिंह निर्विरोध, उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह निर्विरोध मंत्री (महामंत्री), मोहम्मद अहमद निर्विरोध उप मंत्री, हनुमान यादव निर्विरोध, संगठन मंत्री वीरेंद्र त्रिवेदी निर्विरोध, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव निर्विरोध और ऑडिटर मेवालाल निर्विरोध चुने गए।
नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य राजस्व निरीक्षकों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि "संगठन की जो भी समस्याएं या लंबित मांगें हैं, उन्हें अधिकारियों के साथ संवाद और बेहतर सामंजस्य के जरिए सुलझाया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं को मिल-बैठकर दूर किया जाए।
रायबरेली में कोहरे का कहर: एक दिन में दो बड़े हादसे, इलाके में मची अफरा-तफरी; जानिये ताजा अपडेट
नवनियुक्त महामंत्री मोहम्मद अहमद ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्विरोध निर्वाचन इस बात का प्रतीक है कि संघ पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने संगठन की मजबूती और सदस्यों के कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।