हिंदी
गोरखपुरः कांग्रेस की जिला और महानगर कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हुए विवाद पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना से पीड़ित यूपी के कैबिनेट मंत्री को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में भर्ती
प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को जिला कोऑर्डिनेटर कौशल त्रिपाठी के माध्यम से पूर्व पदाधिकारियों को तमकुहीराज स्थित कार्यालय बुलाया और उनकी बात सुनी। उन्होंने 15 दिन में विवाद को सुलझाने का आश्वासन दिया। जानकारी के मुताबिक ये बैठक करीब 3 घंटे तक चली थी।
बता दें कि गोरखपुर जिला में कमेटी की घोषणा होने के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे जिला कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष जयंत पाठक ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव इस विवाद का समाधान निकालने की कोशिश कर रही हैं।
Published : 10 August 2020, 12:40 PM IST
Topics : Congress Gorakhpur Politics Priyanka Gandhi uttar pradesh उत्तर प्रदेश कांग्रेस गोरखपुर प्रियंका गांधी