यूपी में अब तेंदुओं की बढ़ती आबादी पर लगेगी लगाम! बिजनौर से शुरू होगा ऐसा अभियान, जानिए क्या है पूरा प्लान
उत्तर प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए बिजनौर से तेंदुओं के बधियाकरण का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी है। वन विभाग ने 601 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान बनाया है। इसमें पांच साल में 75 फीसदी बधियाकरण, फेंसिंग, कैमरे और वन्यजीव अस्पताल जैसी व्यवस्थाएं प्रस्तावित हैं।