Jhansi Crime: 9 मुकदमे दर्ज, फिर भी स्कूल में चोरी! 2 सिलेंडर लेकर भागा आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
झांसी के गुरसराय में बंकापहाड़ी स्थित कंपोजिट विद्यालय से दो गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले में पुलिस ने महेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 से 2025 तक चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी और एनडीपीएस एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं।