हिंदी
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने होली के दिन हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर के वार्ड नंबर एक में शुक्रवार शाम हुई थी, जब रंग फेंकने के विवाद में चाकूबाजी की घटना ने एक युवक की जान ले ली थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस मृतक युवक मनोज यादव के कतिल को लगातार ढूंढ रही थी। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक युवक सनोज यादव (36), पुत्र जुगल किशोर, भीमपुर वार्ड का निवासी था।
फरार था आरोपी
इस हत्या का मुख्य आरोपी रामभवन विश्वकर्मा था, जो फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस की एक टीम ने रविवार को आरोपी रामभवन विश्वकर्मा को उसके घर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया।
इस बात को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस ने आरोपी रामभवन विश्वकर्मा को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के कारणों की भी जांच की जा रही है, लेकिन शुरूआती जांच में पता चला कि रंग फेंकने को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Published : 16 March 2025, 6:49 PM IST
Topics : crime news Deoria Crime news Deoria News Dynamite News Hindi News Latest Hindi News up crime UP News UP Police uttar pardesh news