हिंदी
लखनऊ: रायबरेली की राजनीति की धुरी रहे वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह का निधन मंगलवार को सुबह हो पीजीआई में हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव रायबरेली के लालूपुर लाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र
अखिलेश सिंह लबे समय से कैंसर से पीड़ित था। उनका इलाज सिंगापुर में भी चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह लखनऊ के पीजीआई में चेकअप के लिए आए थे। जहां अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया था। मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
रायबरेली की राजनीति में अपना वर्चस्व बनाए रखने वाले अखिलेश सिंह की राजनीतिक विरासत को अब उनकी बेटी अदिति सिंह संभाल रही हैं। उन्हेंने 2017 में भीषण मोदी लहर में भी रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीता था।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
वहीं कांग्रेस से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले अखिलेश सिंह पांच बार रायबरेली से विधायक चुने गए थे। बाद में वह कांग्रेस से अलग होकर भी निर्दलीय चुनाव जीतते रहे।
Published : 20 August 2019, 10:44 AM IST
Topics : aditi singh akhilesh singh Congress Lucknow Raebareli अखिलेश सिंह अदिति सिंह कांग्रेस रायबरेली लखनऊ