अमेठी में मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप, सपा नेता ने निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की

अमेठी जिले के भेंटुआ ब्लॉक स्थित मंगा गोपालपुर ग्रामसभा में मतदाता सूची से नाम काटने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि फार्म सात का दुरुपयोग कर कुछ मतदाताओं के नाम अवैध रूप से सूची से हटाने की कोशिश की गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 February 2026, 7:58 PM IST
google-preferred

Amethi: अमेठी जिले के भेंटुआ ब्लॉक स्थित मंगा गोपालपुर ग्रामसभा में मतदाता सूची से नाम काटने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि फार्म सात का दुरुपयोग कर कुछ मतदाताओं के नाम अवैध रूप से सूची से हटाने की कोशिश की गई। सपा नेता ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया, जहां अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वैध मतदाताओं के नाम नहीं हटाए जाएंगे और संदिग्ध फार्मों की जांच की जाएगी।

सपा नेता का आरोप: भाजपा के इशारे पर साजिश

जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर सपा समर्थित मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटकर चुनाव जीतने की साजिश रची जा रही थी। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया और कहा कि सपा इस योजना को सफल नहीं होने देगी।

जानें कौन थीं केरल की चिन्नू पप्पू उर्फ रेश्मा? इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप जानिये क्यों मचा हड़कंप

फार्म सात और पीले लिफाफे का मामला

सपा नेता ने बताया कि ग्रामसभा के बीएलओ को एक अंजान व्यक्ति ने पीले रंग का लिफाफा दिया, जिस पर बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। लिफाफे के अंदर 23 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने के लिए फार्म सात रखे गए थे। जब बीएलओ ने वोटर लिस्ट से मिलान किया, तो पाया कि जिन लोगों के नाम काटने के लिए फार्म दिया गया था, उनके नाम वैध रूप से वोटर सूची में शामिल थे।

लिफाफे पर अंकित नंबर पर संपर्क करने पर कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि यह फार्म भाजपा के नेता द्वारा भेजा गया था।

प्रशासन और निर्वाचन आयोग को दी गई जानकारी

इस घटना की जानकारी फोन के माध्यम से उपजिलाधिकारी अमेठी को दी गई। उन्होंने कहा कि यह सारे फार्म अवैध हैं और वैध मतदाताओं के नाम को सूची से नहीं हटाया जाएगा।

UGC Row: अपना दल की विधायक पुलिस की हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला

गांव में हड़कंप, मतदाताओं की भागीदारी

घटना की जानकारी से गांव के मतदाताओं में हड़कंप मच गया। मौके पर मो शाहिद, रशीद अहमद, सलीम, गुड़िया, नसीम बानो, शकील, शाहरुख, महमूद अली, इदरीश, रऊफ, बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सपा नेता ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि फर्जी फार्म देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Location : 
  • Amethi

Published : 
  • 10 February 2026, 7:58 PM IST

Advertisement
Advertisement